Monday, May 21, 2018

स्किन को सिकुड़ने या झुर्रियों बनने से बचाए इवियोन 400 की दवा, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों आज हमारे चैनल में आपलोगो का स्वागत है।आज मैं फिर एक सच को आपके सामने लाया हूँ जिसे सुनकर आपको थोड़ी हैरानी होगी पर सच यहि है कि आपके स्किन खासकर चेहरों पर समय गुजरते - गुजरते सिकुड़ना या झुर्रियों का बनना शुरू हो जाता है और आप कम समय में बूढ़े दिखने लगते हैं। आज मैं इसी समस्या पर कुछ बताने जा रहा हूँ कि आप इस समस्या से कैसे छुटकारा पा सकें और अपने स्किन को यंग रख सकें। आज का हमारा टॉपिक है कि स्किन को सिकुड़ने या झुर्रियों बनने से बचाए इवियोन 400 की दवा से है।
        चलिए अब हम जानेंगे कि आपके स्किन में कौन - कौन और भी ऐसे विकार होते हैं जिसे इवियोन 400 दूर करते हैं।

  •  स्किन का सिकुड़ना या झुर्रियों को दूर करने में -
यदि आपलोगो में से यदि कोई व्यक्ति को स्किन का सिकुड़ना या झुर्रियां बनना शुरू हो गया हो तो और उससे आपके चेहरे की लाइट भाग रही हो और आप कम उम्र में ही ओल्ड दिख रही हो तो आप सिर्फ बाजारों से विटामिन ई अर्थात इवियोन 400 की गोलियां खरीदकर रात में अपने स्किन को हल्की - सी गर्म पानी से स्किन को अच्छी तरह से धो लें और उसके बाद इस गोली को काट कर इसके ऑयल को निकाल कर अच्छी तरह अपने स्किन पर लगाएं और उसके बाद देखें इसके फायदे। यह दिन में भी कर सकते हैं लेकिन रात को सोने से पहले करने से ज्यादा फायदा करता है यह प्रक्रिया दिन में दो बार सुबह और रात को करें।

  •    इसके अलावे यह आँख के नीचे काले दाग - धब्बों को भी दूर करता है। इसकी गोली सुबह और शाम खाने से आँख की रोशनी में भी मदद करती है।
  • इसके अलावे इस गोली को काट कर बालो में लगाने से बाल चमकदार और मजबूत होती है और बाल भी नहीं झड़ते हैं।

          अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो कृपया हमें फॉलो करें और कमेंट जरूर करें जिससे आपको  और भी अच्छी - अच्छी जानकारी मिल सकें। तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
         मन की सुंदरता होने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।

Saturday, May 19, 2018

सर्दी और जुकाम को जल्द से दूर करें कारवोल प्लस से, जानना ना भूलें

नमस्कार दोस्तों आपलोगो को हमारे चैनल में स्वागत है। आज मैं आपको एक ऐसे टॉपिक के बारे में बताने जा रहा हूँ जो आपके शरीर के स्वास्थ से सम्बंधित है। हमारे टॉपिक का नाम सर्दी और जुकाम को जल्द से दूर करें कारवोल प्लस से है। जी हाँ, दोस्तों कारवोल प्लस के बारे में कुछ ऐसी बात आपको बताने जा रहा हूँ जो आप कुछ जानते भी होंगे या कुछ नहीं भी जानते होंगे। यदि आपको कभी सर्दी या जुकाम हो, नाक बंद हो गया हो, नाक बंद होने से साँस लेने में तकलीफ हो रही हो तो उसके उपचार या निजात पाने के लिए आपको कारवोल प्लस का उपयोग करना होगा।

  • कारवोल प्लस का उपयोग -

  1. सबसे पहले आप एक सूती कपड़ा लें और उसमें एक कारवोल प्लस की कैप्सूल को लेकर उसके सिर की ओर से काट कर उस कपड़े में डाल दें या इसका उपयोग एक सूती रूमाल में भी कर सकते है। जब कपड़े या रूमाल में डाल देने पर धीरे - धीरे इसे साँस के माध्यम से खींचे और फिर थोड़ा तेजी से खींचे और धीरे - धीरे नाक से छोड़े। यह प्रक्रिया तब तक करें जब उस रूमाल में उपस्थित दवा की महक कम ना हो जाए।
  2. ऊपर में जो बातें बताए गए हैं उससे भी ज्यादा फायदा अब जो इसके उपयोग करने की विधि बताने जा रहा हूँ उसका इस्तेमाल करके देखें उससे दुगुना फायदा और जल्दी राहत मिलेगा। सबसे पहले आप एक बर्तन में आधा लीटर पानी को गर्म करके लेते हैं। अब उसमें कारवोल प्लस के कैप्सूल के सिर को काट कर उस गर्म पानी वाले बर्तन में डाल देते है। फिर आप एक साफ कपड़े को लेकर उस बर्तन से निकलने वाले भाप से थोड़ी ऊपर नाक रखकर उसे साँस के रूप में खींचते हैं और यह प्रक्रिया कपड़े को पूरी तरह कवर में लेकर या अपने सिर पर ढक कर अर्थात नाक मुँह सब बर्तन को कपड़े के अंदर ढक कर साँस लेना और छोड़ना है। यह तब तक करना है जब तक वह भाप ठंडा ना हो जाए। ऐसा करने से आपके सारे साँस से संबंधित रोग दूर हो जाएंगे।
                       इस प्रकार से आपके नाक बंद रहने का रोग, साँस लेने में तकलीफ, सर्दी और जुकाम आदि रोग दूर हो जाएंगे।

  • कारवोल प्लस कैप्सूल का डोज -
कारवोल प्लस को एक दिन में एक से दो कैप्सूल का इस्तेमाल करना उचित है।
                मेरे प्यारे दोस्तों अगर हमारी बात अच्छी लगी तो प्लीज हमें लाइक और फॉलो करें। आप अपने बातों को कमेंट में जरूर बताएं। तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ धन्यवाद
                    स्वस्थ शरीर बनाये स्वस्थ मन को

Wednesday, May 16, 2018

ठंडे पानी दे आपको परेशानी, सुनकर आप होंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों मेरे चैनल में आपका स्वागत है। आज मैं आपको एक नई टॉपिक ठंडे पानी दे आपको परेशानी में आपको ठंडे पानी गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए जो आप प्रयोग करते है वह आपके लिए कितने बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है शायद आपको कोई अंदाजा नहीं होगा। ठंडे पानी को पीना यानि अपने शरीर को तकलीफ में डालने के बराबर है। ठंडे पानी के पीने से आपको थोड़ी देर तक आपको सुकून और राहत मिलती है लेकिन बाद में इससे होने वाले हानि से परेशानी को झेलनी पड़ती है।
               चलिए अब हम जानते है कि ठंडे पानी के पीने से हमें कौन - कौन सी परेशानी मिलने वाली है, उसे जानने की कोशिश करते हैं।
  • दिल को -
आपको शायद अंदाजा नहीं होगा कि गर्मियों में भाग - दौड़ के कारण आपको जो प्यास लगती है और उस प्यास को मिटाने के लिए आप ठंडे पानी को पी लेते है जिससे आपको आराम और राहत मिलती है लेकिन जब आप ठंडे पानी का प्रयोग करते है तो यह आपके दिल की गति को कम कर देता है और आपको परेशानी में डाल देता है।
  • पाचन - क्रिया में -
जब आप गर्मियों में ठंडे पानी का प्रयोग करते है तो यह पानी हमारे शरीर में जाकर हमारी नसों को सिकुड़ाने का काम करती है और यह जब सिकुड़ने लगती है तो यह हमारे पाचन - क्रिया के कार्य करने की गति को धीमी कर देता है जिसके कारण हमारी पाचन - क्रिया सही ढंग से काम नहीं कर पाती है और अक्सर पेट की समस्या बनी रहती है।

  • गला का खराब होना -
देखा जाता है कि अक्सर लोग गर्मियों में ठंडे पानी के प्रयोग से उनके अच्छी - खासी गले खराब हो जाती है जिससे उनकी आवाज सही रूप से नहीं निकलती है और वे साफ से नहीं बोल पाते है।

  • कब्ज और बबासीर का रोग -
जैसे आप देखते है कि कोई भी चीज आप फ्रीज या ठंडे पानी में रखते है तो वह जम जाती है ठीक उसी प्रकार जब हम गर्मियों में ठंडे पानी का इस्तेमाल पीने के लिए करते है तो यह हमारे शरीर में प्रवेश कर शरीर के अंदर के चीजों को जमाने का काम करती है जिससे शरीर का अंग सही रूप से काम नहीं करता है जिससे पेट की समस्या उत्पन्न होकर कब्ज और बबासीर जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

  • अधिक ऊर्जा की खपत -
आप जानते है कि यदि दूध खौलता है तो उसमें थोड़ा ठंडा पानी डाल देने पर उसका ताप कम होने के कारण वह धीरे - धीरे खौलना शुरू होता है ठीक उसी प्रकार जब हमारे शरीर में ठंडे पानी जाते है तो वह हमारे शरीर के ताप कम कर देता है जिसके कारण हमें भोजन को पचाने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है इसीलिए हमारा भोजन देरी से पचता है।इस प्रकार से हमारी ऊर्जा ज्यादा खपत होती हैऔर पाचन - क्रिया में समस्या उत्पन्न हो जाती है।
                       मेरे प्यारे दोस्तों अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो हमें प्लीज कमेंट और फॉलो करें जिससे आपको मैं अच्छी - अच्छी बातें बता सकें। तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
  एक कदम अपने सेहत के लिए ध्यान दें जनहित में जारी

Tuesday, May 15, 2018

गर्मियों के सदाबहार बेल रस को पीना ना भूलें

मेरे प्यारे दोस्तों आज हमारे चैनल में आपका स्वागत है। आज मैं आपको एक ऐसे टॉपिक पर लेकर चलता हूँ जिसका नाम गर्मियों में बेल के रस को पीना ना भूलें हैं। मेरे कहने का मतलब यह है कि गर्मियों के लिए सबसे फायदेमंद बेल एक ऐसा फल है जो आपको गर्मियों में बेहद रूप से आपको अत्याधिक फायदा देगा। यह कड़े लकड़ियों के अंदर सूखा या हल्की भींगी हुई फल होती है। बेल में कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, बीटा - कैरोटीन और अनेक प्रकार के पोषक - तत्व पाये जाते हैं।
                    चलिए अब हम जाने इसके पीने से हमें क्या - क्या फायदे होने वाले हैं।
                            पेट को ठंडा करना
बेल का रस या जूस पीने से हमारे शरीर में ठंडक - सी ऐहसास होती है अर्थात बेल का रस हमारे पेट में जाकर हमारे शरीर को ऊर्जा देकर ठंडक पहुँचाती है जिसके कारण हमें ठंडक महसूस होती हैं। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने से यह और भी फायदेमंद होती है। इसके पीने से गर्मियों में प्यास और शरीर में जल की कमी कम होती हैं।
                     त्वचा पर लाल दानों का कम होना 
गर्मियों में देखा जाता है कि लोग काम करने के कारण धूप में बाहर निकलते है और अल्ट्रावॉयलेट किरणें अर्थात पराबैंगनी किरणें हमारे शरीर के त्वचा पर पड़ती है तो वह त्वचा पर लाल - लाल दानें उगा देते हैं। यह सब इंफेक्शन के कारण होता है। अतः बेल के जूस पीने से यह सब नष्ट हो जाता है और उन्हें इंफेक्शन होने नहीं देता हैं।
                   गैस, कब्ज, पेचिश और दस्त रोगों में
गर्मियों में अक्सर सुनने को मिलता है कि लोग गैस, कब्ज, पेचिश और दस्त रोग से परेशान है। ये सभी बिमारियाँ उनके शरीर से पानी को कमी कर उन्हें कमजोर बना देता है। अतः इनके लिए सिर्फ बेले के रस को खाली पेट एक या दो गिलास पी लें बस आप इन रोगों से दूर रहेंगे।

                    मेरे प्यारे दोस्तों अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो कृपया आप मुझे फॉलो करें और आप हमसें अच्छी - अच्छी जानकारियां प्राप्त करें। तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
                  असली ठंडे का मजा गर्मियों में 

Saturday, May 12, 2018

गर्मियों में भूख ना लगने की परेशानी को दूर करें अजवाइन के उपचार से, जानकर होंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों आज हमारे चैनल में आपका स्वागत है। आज मैं आपके सामने एक ऐसे टॉपिक लेकर आया हूँ जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे। अक्सर देखा जाता है कि गर्मी आया की लोग परेशान होना शुरू हो गए। इसका कारण है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, ऑफिस में काम करने वाले लोग, घर में काम करने वाले लड़कियों या महिलाएँ और अन्य प्रकारों से काम करने वाले लोग अपने काम की वजह से जल्द ही थक जाते है और धीरे - धीरे इनका भूख मरने लगता है। इस प्रकार से उनका सेहत खराब होने लगता है और वे बिमार पड़ जाते है। इसीलिए मैं आपके लिए एक ऐसे उपाय लेकर आया हूँ जिससे गर्मियों में आपके भूख को मरने नहीं देगा बल्कि भूख को बढ़ाने का काम करेगा। आज हम जानेंगे कि अजवाइन से भूख ना लगने की परेशानी को कैसे दूर किया जाएगा।
               चलिए अब हम जानते है कि अजवाइन के इस्तेमाल से भूख बढ़ाने के उपाय या भूख ना लगने की परेशानी को दूर कैसे किया जाता हैं।

  • अजवाइन का प्रयोग -
यदि आपके बच्चे या घर के किसी भी सदस्य घर में खाना सही तरीके से नहीं खाता हो और खाने के समय बराबर कहता हो कि अभी भूख नहीं लगी है तो आप समझ लें कि उनका भूख मर गया है। अतः उनके भूख को जगाने के लिए आप हमारे बताए हुए चीज को दीजिए और उसके बाद इसके फायदे को देखें बच्चा या घर के सदस्य सही समय पर और अच्छे ढंग से खाना खाएंगे। सबसे पहले आप एक बड़ी चम्मच से अजवाइन को ले और फिर उसे एक गिलास पानी में डालकर उसे उबाल लें। अब इसमें थोड़ी सेंधा नमक और थोड़े नींबू के रस को मिला लें। फिर इसे खाली पेट में अजवाइन सहित पी लें। रोजाना ऐसा करने से आपको भूख की कमी बहुत ही जल्द खत्म होकर भूख बढ़ने लगेंगे। इससे आपका सेहत सही और सुचारू रूप से चलता रहेगा।

  • अजवाइन से लाभ -
अजवाइन के प्रयोग से यह हमारे शरीर में उत्पन्न पाचन शक्ति में कमजोरी, अपचन, गैस की परेशानी, बदहजमी और पेट में दर्द का होना इत्यादि जैसी बीमारी को दूर करने में सहायता करता है। इसमें पाये जाने वाले रसायनिक तत्व पाचन क्रिया को तेजी से बढ़ाता है जिसके कारण यह भूख को बढ़ाने में मदद करता है।

                    अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो प्लीज हमें लाइक और फॉलो करें और आप हमसे अच्छी - अच्छी जानकारियां प्राप्त करें। तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ और फिर मिलेंगे एक नई टॉपिक के साथ तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
                भूख को बढ़ाओ और सेहत को बनाओ

चमत्कार कंघी जो बालों को झड़ने से रोकें

मेरे प्यारे दोस्तों आज तक आपने कई प्रकार के कंघी को प्रयोग किया है पर किसी ने आपके बालों को झड़ने से नहीं रोका हैं। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसी कंघी का नाम बताने जा रहा हूँ जो आपके बालों को झड़ने से रोक सकें। ऐसे में लग रहा है कि आप उसके नाम सुनने के लिए उत्सुक है। तो अब जानिए वह कंघी लकड़ी की कंघी हैं। अब यह लकड़ी की कंघी आपके झड़ते बालों को रोकती है।
                     चलिए अब जानें कैसे लकड़ी की कंघी हमारी बाल को झड़ने से रोकती है।
  • रक्त परिवहन में सुधार -
यह कंघी जो आम प्रकार के कंघी जैसी नहीं है बल्कि यह एक विशेष प्रकार की कंघी हैं। यह कंघी हमारे शरीर के स्कैल्प के लिए बहुत अच्छी फायदेमंद के रूप में मानी जाती है। इस कंघी में उत्पन्न गर्मी से हमारे शरीर के सिर में मौजूद खून के प्रभाव को सुधारने का काम करती है और साथ ही साथ यह माइग्रेन जैसी बिमारी को दूर करने में मदद करती है। इसी कारण बालों को पूरी तरह से विकास होता है जिसके कारण बाल मजबूत और घने होते है। इसी वजह से वे झड़ते नहीं है।

  • भींगे हुए बालों में  कंघी करना आसान -
जब आपके बाल भींगे या गीले हो तो उस स्थिति में अन्य कंघियों के अपेक्षा लकड़ी की कंघी से बालों को सवारना आसान होता है। यह कंघी आपके संवेदनशील खोपड़ी को खुरचने या रगड़ने से बचाता है। यह हमारे खोपड़ी में होने वाले नुकसान से बचाता है। इसीलिए मॉनसून के मौसम में प्लास्टिक के कंघी का प्रयोग ना करके बल्कि लकड़ी के बड़े दाँतो वाले कंघी का प्रयोग करें जिससे बाल अच्छे तरह से सुलझ सकें। इसका प्रयोग करने से बालों में एक अच्छी क्वालिटी भी प्राप्त होती हैं।

  • डैंड्रफ से सुरक्षा -
यदि आपके बालों में बहुत सारी डैंड्रफ है तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि इस कंघी के इस्तेमाल करने से हमारे बालों में ऑयल ग्लैंड्स खुल जाते है जिसके कारण स्कैल्प ड्राई नहीं होता है और यह आपके डैंड्रफ को आसानी से बाहर निकाल देता है।इस तरह से आपके बाल मजबूत और चमकदार बन जाते है जिसके कारण वे झड़ते नहीं है।

  • नेचुरल कंडीशनर का प्रयोग -
यदि आपके बाल लम्बी हो तो प्राकृतिक रूप से उसमें नारियल का तेल लगाएं और फिर उसे लकड़ी के कंघी से सवारे। आपके लम्बे बाल के लिए यह कंघी सबसे अधिक उपयुक्त मानी जाती है। ये चमकदार और मजबूत बाल बनाने में मदद भी करती है जिसके कारण यह झड़ता नहीं है।
               
                        अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो हमें प्लीज फॉलो करें और आप हमसे अच्छी - अच्छी जानकारियां हासिल करें। तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ फिर मिलेंगे एक नई टॉपिक के साथ तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
                   बालों की खुबशूरती से ही आपके चेहरे की सही खुबशूरती झलकती है।


Thursday, May 10, 2018

जानिए कुछ दवाओं को नशीली दवाओं के रूप में उपयोग

नमस्कार दोस्तों मैं फिर आपके सामने हाजिर हूँ।आज मैं आपके सामने एक ऐसे टॉपिक लेकर आया हूँ जो आपको चौंका देगी जो दवा आप अपने रोगो के सही इलाज के लिए प्रयोग में लाते हैं और वही दवा कुछ लोग नशे के रूप में प्रयोग करते है जिससे वह नशे कर अपने आप को बीमार कर रहे हैं। लोगो द्वारा गलत तरीके से दवाओं का प्रयोग करने के कारण दवाइयों का दाम दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है जिसके कारण इसकी परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ रही हैं।
            चलिए अब हम जानते है कि वे कौन - कौन सी ऐसी दवा है जिसे लोग नशे में प्रयोग करते हैं।
  • आईओडेक्स बाम -
यह दवा जो हमें शरीर के मांसपेशियों में उत्पन्न दर्द को दूर करता है लेकिन कई लोग इस दवा को ब्रेड में लगाकर इसका प्रयोग कर रहे है जिससे उन्हें आनंद आता है और उनसे उनका नशा प्राप्त होता है।

  • कोरेक्स सिरप -
ये दवा बच्चों के लिए खाँसी के लिए उपयोगी है लेकिन लोग इसे पूरी बोतल पीकर नशे के रूप में प्रयोग करता है क्योंकि इसमें ऐल्कोहॉल की मात्रा ज्यादा होती है।

  • स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस -
यह दवा जो दर्द के रूप में प्रयोग होती है जैसे - पेट दर्द, सिर दर्द, बदन दर्द और अन्य प्रकार के दर्दो में प्रयोग होता है लेकिन लोग इसे गलत तरीके से नशा करने में प्रयोग करते है जिसके कारण यह अंकित मूल्य से तीन गुने कीमत पर यह बिकती है।

  • फेंसिडील सिरप - 
यह भी सिरप जो खाँसी के रूप में प्रयोग किया जाता है लेकिन इसे अब लोग नशे के रूप में पूरी बोतल पीकर नशा चढ़ाते हैं।
                 अतः आज कल के लोग दवाओं का गलत उपयोग करके उनका प्रयोग करते है। अतः मेडिकल स्टोर वाले इन दवाओं को बेचने से पहले उन्हें किसी डॉक्टर के पुर्जे या कागज पर लिखा हो तो इन दवाओं को दे।
               
                    मेरे प्यारे दोस्तों अगर यह बात आपको अच्छी लगी तो आप मुझे प्लीज फॉलो करें और आप हमसे ज्यादा से ज्यादा जानकारियां ले तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ और फिर मिलेंगे एक नई टॉपिक के साथ धन्यवाद।
         आप और हम मिलकर बनाये एक नशा मुक्त भारत

कील मुँहासे को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय, जानना ना भूलें

मेरे प्यारे दोस्तों आज आपलोगो को हमारे चैनल में स्वागत है। आज मैं आपको एक ऐसे टॉपिक को बताने जा रहा हूँ जो आज के युवा अवस्था में किसी - किस...