Wednesday, May 30, 2018

दिल की बीमारियों को रोकने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों आज मैं फिर आपके सामने एक नई टॉपिक के साथ हाजिर हूँ। आज मैं इन सारी टॉपिक्स से हटकर एक नई टॉपिक बताने जा रहा हूँ जिससे अधिक लोग परेशान रहते है।आज का हमारा टॉपिक दिल की बीमारियों से बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय से संबंधित है। आज हमारे देश में यह देखा गया है कि भाग - दौड़ की दुनिया इतनी तेजी से बढ़ रही है कि लोग अपने स्वास्थ पर ध्यान ही नहीं दे रहे है। उन्हें ये भी पता नहीं है कि कौन - सा खाना उनके स्वास्थ के लिए अच्छा होगा और कौन - सा खाना उनके लिए खतरनाक साबित होगा। ये लोग देखते ही नहीं जिसके कारण वे बीमार पड़ जाते है। इसी वजह से वे हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, शुगर, दिल के दौरे, मोटापा और सांस संबंधित आदि बीमारियों के कारण कई लोगो के मौत हो जाते है। लेकिन थोड़ी - सी घरेलू उपाय या ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक बीमारियों से लड़ा जा सकता है।
                आइए अब हम चलते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय जानने के लिए जिससे हम दिल की बीमारियों से बच सकें।

  •  सबसे पहले हमें किचेन में शुद्व सरसों का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे यह हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल बनाए नहीं और ना ही हमें फैटी बना सकें।
  • हमें सुबह कम से कम थोड़ी मात्रा में छीले हुए लहसुन को जरूर खाने में उपयोग करें और वह भी खाली पेट में तो ज्यादा असरदार करेगा। यह दिल की बीमारियों के लिए सबसे फायदेमंद है।
  • आप हो सके तो सेब का जूस और यदि आंवले के मुरब्बा हो तो प्रतिदिन एक मुरब्बे का प्रयोग करें। यह दिल के बीमारियों को काफी हद तक सुधार करता है।
  • यदि आप शहद का इस्तेमाल करें तो और बेहतर माना जाता है और यदि हो सके तो आप गाजर के जूस में शहद को मिलाकर सेवन कर सकते है।
  • यदि आप खाना में अलसी के तेल का इस्तेमाल करते है तो आपको इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड आपको मिलेगा जो काफी हद तक आपको दिल के शक्तियों को बढ़ाने का काम करता है।
  •  यदि आप रात में बादाम को पानी में फूलने के लिए छोड़ दें और दिन में खाली पेट उसका सेवन करें तो आपके दिल को मजबूत और शक्तिशाली बनाता है।
  • यदि आप गुड़ को थोड़ी - सी घी में मिलाकर प्रत्येक दिन आप सेवन करते है तो आपको दिल की बीमारियों से काफी हद तक आराम मिलता है।
  • यदि आप अनार का जूस प्रयोग करते है और उसमें थोड़ा मिश्री मिलाकर प्रयोग करते है तो ज्यादा अच्छा आपके लिए होगा।
  • यदि आप कददू या लौकी को थोड़ी देर पानी में उबालकर उसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और हरी धनिया डालकर कुछ देरी तक पकाते है और कम से कम सप्ताह में 3 से 4 दिन इस्तेमाल करते है तो आपके दिल को काफी मजबूती और शक्ति पहुँचाता है। 
                अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो कृपया हमेंं फॉलो करेें और आप हमसे अच्छी - अच्छी जानकारी पहले हासिल करें। तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
 दिल को हमेशा संभाल के रखे क्योंकि दिल से निकली हुई हर आवाज सच्ची होती है।

Monday, May 28, 2018

याद करने की क्षमता को बढ़ाएगा ये शंखपुष्पी सिरप, जानकर आप होंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों आज मैं फिर आप सब के सामने हाजिर हूँ। आज मैं आपलोगो के लिए एक जबरदस्त टॉपिक लाया हूँ जिसे पढ़कर आपके और आपके बच्चे से होने वाले समस्या को काफी हद तक दूर हो जाएंगे। आज का हमारा टॉपिक याद करने की क्षमता को बढ़ाएगा ये शंखपुष्पी सिरप से है।
आप अक्सर देखते है कि आप बहुत सारे काम करने के कारण आप मानसिक तनाव और चिंता से ग्रस्त हो जाते है जिसके कारण आप एक दिन मानसिक बिमारी के शिकार हो जाते है और इसी प्रकार आपके बच्चे भी ज्यादा पढ़ाई करने के कारण वे भी थक जाते है और धीरे - धीरे मानसिक रोग का शिकार होकर वे बीमार पड़ जाते है। इसलिए इन रोगो से छुटकारा पाने के लिए मैने आपलोगो के बीच शंखपुष्पी के सिरप को लाया है।
        चलिए अब हम जानने की कोशिश करेंगे कि ये कौन - कौन से विकारों में प्रयोग किया जाता है।
  1. जब बच्चे की बुद्धि कमजोर हो तो बुद्धि को बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
  2. जब व्यक्ति किसी काम को करने में मानसिक रूप से थक जाते है तो उन्हें मानसिक रूप से आराम के लिए ये दवा दी जाती है।
  3.  बच्चों को एकाग्रता के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
  4. बच्चों या व्यक्तियों के मानसिक तनाव को दूर करने में और उन्हें शांति पहुँचाने में प्रयोग किया जाता है।
  5. व्यक्ति या बच्चे जब काम या पढ़ाई करके आते है तो वे मानसिक रूप से थके रहते है उन थाकानो को दूर करने के लिए ये दवा का प्रयोग किया जाता है।
  6. बच्चों और व्यक्तियों को खासकर उनके बुद्धि को तेज करने अर्थात उनके बुद्धि के विकास के लिए इस दवाई का प्रयोग किया जाता है।
  7. बच्चे पढ़ाई में और व्यक्ति बराबर अपने कामो को भूल जाते है अर्थात उन्हें भूलने की बिमारी हो जाती है उन बीमारियों को दूर करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  8. ये दवा खासकर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो पढ़ाई करते है। इस दवा का प्रयोग करके परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
  9. यह भूलने की बिमारी को दूर कर और सिखाने की क्षमता को बढ़ाता है।
  10. यह हमारे स्मृति अर्थात याद करने की क्षमता को बढ़ाता है।
  सेवन करने की विधि - 
  • बच्चे पूरे दिन में दो बार खाना खाने के एक घंटा के बाद 10 एम एल पिलाना है।
  • बड़े व्यक्ति पूरे दिन में खाना खाने के एक घंटा के बाद 20 एम एल पिलाना है।
नोट - यह सिरप कम से कम आपको तीन महीने इस्तेमाल करना होगा तभी आपको इसके धीरे - धीरे फायदे नजर दिखेंगे।
             अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो हमें प्लीज लाइक करें और अपने बातों को कमेंट में जरूर लिखें।तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ और फिर मिलेंगे एक नई टॉपिक के साथ तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
         बच्चों का विकास ही देश का विकास है।
     शंखपुष्पी पिलाती जाय चुनिया -मुनिया पढ़ती जाय

Sunday, May 27, 2018

हड्डियों के कमजोर होने के कारण होने वाले शरीर में थकावट को दूर करें सिर्फ फायदेमंद दवा शेलकाल 500

नमस्कार दोस्तों आज हमारे चैनल में आपका स्वागत है। आज मैं आपलोगो के बीच एक ऐसी टॉपिक को लाया हूँ जो आज के युग में भाग - दौड़ के कारण लोग थक जाते है और थकावट के कारण वे बिमार पड़ जाते है अगर आपके शरीर में यदि थकावट ना हो और आप स्वस्थ रहकर कामो को अच्छी तरह से करें तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन आप जानना चाहते है कि आपके शरीर में थकावट आती है कहाँ से, इसके बारे में शायद कुछ लोगो को पता है और कुछ लोगो को पता नहीं है।
        चलिए अब हम इसके बारे में जानते है कि हमारे शरीर में अक्सर थकावट होती है कैसे, इसके बारे में जानेंगे।
जब आप कोई भी काम करते है तो हमारे शरीर में उपस्थित हड्डियां काम करते - करते घिसती है जिसके कारण वे कमजोर होकर पतली होती जाती है और इस प्रकार से वे धीरे - धीरे कमजोर होती जाती है और हमारे शरीर के भार को संभाल नहीं पाती है जिसके कारण हमारे शरीर में दर्द उत्पन्न हो जाते है और थकावट - सा महसूस होने लगता है। इसकी वजह हड्डियों में कैल्शियम और विटामिन डी3 के कमी के कारण होती है।
            अतः हमें कैल्शियम और विटामिन डी3 की कमी को पूरा करने के लिए जबरदस्त फायदेमंद दवा जो बहुत कम समय में असरदार शेलकाल 500 की दवा है जो हड्डियों में कैल्शियम और विटामिन डी3की कमी को पूरा कर उन्हें मजबूत और ताकतवर बनाता है जिसके कारण उनके शरीर से थकावट को दूर कर अत्याधिक काम करने के लिए ताकत देती है।
शेलकाल 500 की दवा जो स्त्री या पुरूष हो दोनो इस्तेमाल कर सकते है। यह पैरो में सूजन ,हड्डियों का विकास ना करना, गठिया रोग में भी सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
इसे प्रत्येक दिन 1 - 1 गोली सुबह और शाम खाना खाने के बाद प्रयोग करें।
             हमें आप लोग से अनुरोध है कि आप अपने हड्डियों को मजबूत और हड्डियों की कमजोरी के कारण उत्पन्न दर्द और थकावट को दूर करने के लिए आप कैल्शियम और विटामिन डी3 की गोली को जरूर इस्तेमाल करें।
             अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो प्लीज हमें फॉलो करें और अपनी बातों को कमेंट में जरूर लिखे तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ और फिर मिलेंगे एक नई टॉपिक के साथ तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
   जब हड्डियाँ हो मजबूत तो थकावट रहें आपसे कोसो दूर


गर्मियों में लू और पसीने को कम निकलने के लिए सबसे जबदस्त फायदेमंद आम का पना, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मेरे प्यारे दोस्तों आज आपलोगो को हमारे चैनल में स्वागत है।आपकी दुआ से मैं आपलोगो के बीच में हूँ और मैं आशा करता हूँ कि आपकी दुआ हमेशा मिलती रहेगी। आज मैं फिर एक नई टॉपिक को लेकर आपके सामने हाजिर हूँ। आज का हमारा टॉपिक गर्मियों में लू और पसीने को कम निकलने के लिए सबसे जबरदस्त फायदेमंद आम का पना से सम्बंधित हैं।
  • अक्सर देखा जाता है कि लोग काम के कारण उन्हें धूप में निकलना पड़ता है और ज्यादा कड़ी धूप रहने के कारण उन्हें लू लगने की संभावना होती है। बहुत सारे लोगो को यह देखा जाता है कि गर्मियों में उन्हें पसीना अत्याधिक आते है और उस पसीने के कारण वे परेशान रहते है। गर्मियों में लू लगने के कारण उनकी भूख मर जाती है और वे अच्छे ढंग से खाना नहीं खा पाते है और दिनो -दिन उनकी तबियत बिगड़ती चली जाती है और इस प्रकार से डॉक्टर के यहाँ जाने पर अत्याधिक पैसे खर्च होते है।
          अतः आप गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए हमारे बातों को अच्छी तरह समझे और इस्तेमाल करें। हमें गर्मियों में सेफ्टी रहने के लिए प्रत्येक दिन हमें आम के पना का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल यह हरे कच्चे आमो को पकाकर तैयार किया जाता है। इसके इस्तेमाल करने से ना ही आपको लू लगने का डर और ना ही अधिक पसीना चलने की परेशानी झेलनी पड़ेगी।

  • आम का पना तैयार करने के लिए आपको कच्चे आम दो या तीन ले लेते है। इसके बाद इसे आग पर पका देते है या फिर इसे कुकर में डालकर उबालकर पका देते है। अब पकने के बाद इसके गुद्दे को निकाल कर मथ देते है अर्थात इसका लेइ या पेस्ट बना देते है। अब इसमें थोड़ा काली मिर्च, थोड़ी भूनी हुई जीरा का पाउडर, थोड़ी पुदीने की पत्ती और थोड़ी शक्कर लेकर मिला देते है और पानी देकर इसे उबाल देते है। उबालने के बाद ठंडा का अब स्वाद के लिए और ठंडापन के लिए आइस मिला देते हैं।अब इसका प्रयोग करें तो आपको सबसे जबरदस्त फायदे मिलेंगे। गर्मियों में इनका इस्तेमाल करना ना भूलें।
  •  इसके अलावे कच्चे आम को आग पर पकाकर नहाने से शरीर में हुई खुजली, दाने ,फुंसी और गर्मी को दूर भगाती है।
            अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो कृपया हमें फॉलो करें और अधिक से अधिक जानकारी पहले हासिल करें तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
      गर्मियों में लू से रहे दूर तो आम का पना पीयें जरूर

Thursday, May 24, 2018

बिना मेकअप के गर्मियों में लाए चेहरे पर निखार, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

नमस्कार दोस्तों आपलोगो की दुआ से मैं आपलोगो के बीच में हूँ। आज हमारे चैनल में आपलोगो का स्वागत है। आज मैं फिर एक नई टॉपिक के साथ आपके सामने हाजिर हूँ। आज का टॉपिक हमारा यह है कि बिना मेकअप के गर्मियों में लाए चेहरे पर निखार से सम्बंधित है।
                 चलिए अब हम सब इसके बारे में जानेंगे कि कैसे यह  हमें त्वचा या चेहरे पर निखार लाता है।

  • आपलोग गर्मियों में चेहरे के निखार के लिए बाजारों से कई तरह के कीमतों वाले क्रीम लाकर प्रयोग करते है पर उससे कोई फायदा नहीं होता हैं। आपलोगो कोई क्रीम या कोई पैसे आपको अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए खर्च नहीं करनी पड़ेगी बल्कि आप मेरे कुछ बताए गए बातों का आप पालन करें तो अवश्य ही आपके चेहरे पर निखार आ सकती है।
  • आप गर्मियों में दिन को नहाते ही है और यदि आप रात को सोने से पहले ना ज्यादा ठंडा और ना ज्यादा गर्म पानी हो उससे नहाकर अपने शरीर को रगड़कर साफ कर लें और उसके बाद आप सो जाएं। ऐसा करने से होता है क्या कि आप दिनभर काम करते रहने के कारण आपके त्वचा श्वसन नहीं कर पाती है और तो और गर्मियों में पसीने चलने के कारण आपके त्वचा के छिद्र बंद हो जाते जिससे उनकी चमक कम होने लगती है क्योंकि वह हमारे शरीर के अंदर वायु छिद्र के माध्यम से नहीं जा पाती है।
  •  इसके अलावे दिनभर के भाग - दौड़ में बहुत सारे धूलकणों का हमारे शरीर पर पड़ना जिसके कारण वे हमारे शरीर के त्वचा में चिपक जाते है जिससे त्वचा का श्वसन सही रूप से नहीं हो पाता है और हमारी त्वचा धीरे - धीरे मरी हुई हो जाती है और उनका निखार खत्म होने लगता है। 
  • लेकिन रात को सोने से पहले नहाने से सारे धूलकण हट जाते है और त्वचा का छिद्र का मुहँ खुल जाता है जिससे वे अच्छी तरह से वायु का संपर्क कर त्वचा में निखार लाता है।
  • नहाने के बाद ना कोई क्रीम या ना कोई तेल का प्रयोग करें जिससे हमारे त्वचा के छिद्र बंद ना हो जाएं। रात को नहाने से रात को नींद भी अच्छी आती है और शरीर की जो थकावट होती है वो भी दूर हो जाती हैं।

           मेरे प्यारे दोस्तों अगर हमारी बात अच्छी लगी तो प्लीज हमें फॉलो करें और अपने बातों को प्लीज कमेंट में जरूर लिखें। तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
  त्वचा पर निखारता का हो गुरुर तो सोने से पहले नहाना जरूर

बॉडी बनाने में एंडूरा मास से भी सौ गुना ताकतवर हैं एक चीज, जानना ना भूलें

हमारे प्यारे दोस्तों आज हमारे चैनल में आपका स्वागत है। आज मैं फिर एक नई टॉपिक के साथ आपके सामने हाजिर हूँ। आज का हमारा टॉपिक थोड़ा हटकर हैं। बहुत सारे यंग लड़के और लड़कियाँ अपने बॉडी को सुडौल अच्छा रूप देने के लिए जिम जाते है और वहाँ जिम वाले एक पाउडर जैसे में एंडूरा मास देते है और इसी प्रकार के कई पाउडर बाजारों में चले हुए है उन्हें यूज करने के लिए देते है। जो सही नहीं होते है।
 आज हम बॉडी बनाने में एंडूरा मास से भी सौ गुना ताकतवर है एक चीज के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसका नाम दलिया है। हाँ, दलिया ही जो है जो आपके बॉडी को सुडौल और एक अच्छा रूप देने में इन पाउडर के अपेक्षा काफी फायदेमंद है।

  • दलिया में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि पोषक पदार्थ पाये जाते है जो बॉडी बिल्डिंग बनाने में काफी हद तक मदद करती हैं। यह हमारे हड्डियों को मजबूत कर उनका विकास करती है। यह हमारे शरीर में मांशपेशियों को बढ़ाकर उनके कटिंग रूप देकर एक सुडौल रूप देती है।

          चलिए अब जानेंगे कि यह किस प्रकार हमारे बॉडी बिल्डिंग बनाने में मदद करती हैं।
  1. यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर एक एनर्जी देती है।
  2. यह हमारे वसा को अच्छी तरह पचाकर हमारे मोटापा को कम करके एक अच्छी बॉडी को एक रूप प्रदान करता है।
  3. यह पेट के कब्ज को दूर कर तरो - ताजा रखता है जिससे हमारी बॉडी फिट रहती है।
  4. यह हमें काफी एनर्जी देती है।
  5. यह हमारे मांसपेशियों को काफी एनर्जी देकर मजबूत बनाती है।
  6. यह हमारे हड्डियों को कैल्शियम और मैग्नीशियम देकर उन्हें अत्याधिक मजबूत बना देती है।
                 अतः  इन सभी गुणों के मौजूद होने के कारण वे हमारे बॉडी बिल्डिंग बनाने में काफी हद तक मदद करता है।
दलिया खाने की विधि -

  • आप इसे सब्जी में भी मिलाकर बना सकते है और उपयोग में ला सकते हैं।
  • आप मीठी दलिया दूध में डाल कर बना सकते है और रात में खाएं तो ज्यादा फायदा करेगा।
  • आप 50 ग्राम दलिया प्रतिदिन उपयोग करते है तो आपके लिए बेहतर साबित होगा।
                      अगर हमाारी बात आपको अच्छी लगी हो तो कृृपया हमें फॉलो करें और कोई भी बात आपको शंका में लगे या आपको परेशान करें तो हमें कमेंट करने का कष्ट करेें। तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
   जब बॉडी हो सुडौल तो लोग घूरे आपके गोल- गोल

Wednesday, May 23, 2018

मुँह की बदबू को हटाने और वजन को कम करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद बीज सौंफ, जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मेरे प्यारे दोस्तों आज आपलोगो को हमारे चैनल में स्वागत है। आज मैं फिर एक नई टॉपिक के साथ आपके सामने हाजिर हूँ। आज  हमारा टॉपिक है कि मुँह की बदबू को हटाने और वजन को कम करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद बीज सौंफ से हैं।

  •  आपलोग अक्सर कभी - कभी पार्टियां मनाने जाते है तो उसमें कई प्रकार के खाना खाते है या कभी होटलो में खाना खाने के बाद मुँह में खाना का स्वाद रह ही जाता है। धीरे - धीरे वह दाँतो में फसे भोजन सड़कर बदबू देने लगते है। कभी - कभी मुँह में बैक्टीरिया रहने के कारण मुँह से बदबू आने लगती है। कभी ऐसा भी होता है कि अपने पार्टनर के साथ किस करते समय आपके पार्टनर आपसे दूर हो जाती है क्योंकि आपके मुँह से बदबू जो आ रही थी।

          अतः इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए सिर्फ आप सौंफ के बीजों को लेकर आप मुँह में कुछ देर तक चबाए और आप देखिए आपके मुँह से बदबू गायब हो जाती है। आप स्वाद के लिए थोड़ी मिश्री भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप सौंफ की चाय बनाकर थोड़ा कुल्ला करेंगे तो और इससे ज्यादा फायदा करेगा।

  • यदि आप अपने शरीर के अधिक वजन से परेशान हो तो उसे कम करने के लिए सिर्फ आप सौंफ के कुछ बीजों को भुनकर उसे पीस लें और उसे आधा चम्मच दिन में दो बार गर्म पानी के साथ खाना खाने के बाद लेना है। यह प्रक्रिया आप कुछ दिन तक करते है तो आपका वजन धीरे - धीरे कम होते चला जाएगा। सौंफ का प्रयोग करने से यह भूख को कम लगने देता है और यह पेट को भरा सा रखता है और स्वाभाविक है कि भूख हमें कम लगेगी तो खाना हम कम खाएंगे जिससे हमारा वजन धीरे - धीरे घटने लगेगा और तो और यह हमारे शरीर के वसा को पचाने का काम करता है जिससे हमारी चर्बी कम होती जाती है और हमारा वजन कम होकर सुडौल हो जाते हैं।

         अतः सौंफ का प्रयोग करके मुँह की बदबू और अपने शरीर के वजन को कम करें।
        अगर हमारी बात आपको अच्छी लगी तो कृपया हमें फॉलो करें और किसी भी बात को पूछने के लिए कमेंट जरूर करें। तब तक के लिए मैं आपसे विदा लेता हूँ फिर मिलेंगे एक नई टॉपिक के साथ तब तक के लिए आपको धन्यवाद।
  एक कदम स्वच्छता की ओर हमारे देश के लिए जनहित में जारी

कील मुँहासे को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय, जानना ना भूलें

मेरे प्यारे दोस्तों आज आपलोगो को हमारे चैनल में स्वागत है। आज मैं आपको एक ऐसे टॉपिक को बताने जा रहा हूँ जो आज के युवा अवस्था में किसी - किस...